फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रेमी युवक की पिटाई के मामले में बेटों के बाद पिता भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के बहुतरा खुर्द में प्रेमी की पिटाई के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपी अब भी गायब है। हमले में इस्तेमाल शस्त्र भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

युवक के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे को घर बुलाकर मारापीटा गया। उसके प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार शाम को ही पुलिस ने सोनू प्रजापति और सरजू प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों के पिता कन्हैयालाल प्रजापति को ममहर बाजार के गरुणपुर तिराहे से पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चौथे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें