फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर के बाद भी नहीं शुरू हो पा रहा निर्माण कार्य

Sun, 27 Dec 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसको लेकर शनिवार को लोगो का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। लोगों ने सड़क पर उतर पर प्रदर्शन किया और पालिका सभासदों और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



शनिवार को शाहाबाबाद, दरोपुर, मथुरापुर, के सैकड़ो लोग जलभराव वाले मार्ग पर जमा हुए। लगों ने कहा कि अब दु:ख सहा नहीं जाता। घुटनों तक गंदगी से जीवन आजिज आ चुका है।

यदि अब भी हमारी समस्या को संज्ञान नहीं लिया गया तो हम आरपार की लडाई के लिए तैयार हैं। कन्हैया लाल मौर्य ने कहा की लंबे अर्से से मांग के बाद पालिका द्वारा 2 करोड़ की लागत से मार्ग व जलनिकासी हेतु सीवर कर टेंडर कराया गया लेकिन कुछ स्वंभू नेताओं के विरोध के चलते निर्माण प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


ऐसा निजी स्वार्थ और वोट की राजनीति के लिए हो रहा है जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। शिक्षक अखिलेश मिश्र ने कहा की गंदी मानसिकता के लोगो को यहा राजनिति नही करनी चाहिए अन्यथा ऐसे लोगो को भगवान भी मांफ नही करेगा।

 कहा कि मार्ग पर दो विद्यालय है जिसमें सैकडो छोटे बच्चे पढ़ते है उनके बारे में भी कोई नहीं सोच रहा है।
मथुरापुर के पूर्व सभासद राजकुमार यादव ने कहा की दरोपुर से बाईपास मार्ग के लिए यह मार्ग शार्ट कट है।

इसकी उपयोगिता देखते हुए इसका तत्काल निर्माण कराया जाना चाहिए। मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि जनहित में यदि तत्काल निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ तो बडा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


 प्रदर्शन में अनिल कुमार, सेराज अहमद, राजेश मौर्य, अभिषेक मौर्य, बबलू यादव, सोनू यादव, भाईलाल, लालचंद्र मौर्य, रविंद्र कुमार, मिथुन कुमार सरोज, जयशंकर यादव, रिंकू सरोज, संजय सरोज, लवकुश मौर्य, अजय सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें