मतेथू बाजार में दुर्गा पूजा के समापन पर भंडारे प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
सुरियावां। अभोली ब्लॉक के मतेथू बाजार में नव दुर्गा पूजनोत्सव समिति की ओर से नवरात्र के दौरान आयोजित दुर्गा पूजा के समापन के बाद सोमवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। समिति से जुड़े पंडित विनय पाठक ने बताया कि मतेथू बाजार में नव दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन लगातार 27 वर्षों से किया जा रहा है।
गांव के लोगों के सहयोग से मां दुर्गा की स्थापना की जाती है। मौके पर डॉ. टीके घोष सहित अशोक कुमार पाठक, नागेंद्र बहादुर सिंह, शशि पाठक, महेश पाठक, स्वतंत्र प्रजापति, सूरज पाठक, गोलू पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद