फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में डेंगू के बाद चिकनगुनिया की आहट, 10 संदिग्ध मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के साथ ही चिकनगुनिया भी पांव पसारने की आहट दे रहा है। जिले रोजाना आठ से 10 संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है। जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर सैकड़ों पीड़ित अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का असर पहले से ही बढ़ा हुआ है। मौसम में बदलाव के कारण कई लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। चिकित्सालयों की ओपीडी में पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी रोजाना 1100 लोग पहुंच रहे हैं। ज्यादातर लोग चिकनगुनिया के लक्षण से ग्रसित पाए जा रहे हैं। इससे जिले में चिकनगुनिया के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि संदिग्ध लोगों की जांच कराई जा रही है। बताया कि चिकनगुनिया का शुरुआती और प्रमुख लक्षण अंगुली के जोड़ों में दर्द है। हालांकि चिकनगुनिया जैसी बीमारी में कोई बड़ी घटना होने की आशंका नहीं रहती। बताया कि इन दिनों हर दिन आठ से दस चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीज चिकित्सालय में पहुंच रहे हैं। कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया दोनों बीमारियों में बुखार की शिकायत होती है। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि बुखार के कारण जोड़ों में दर्द होता है, यह आम बात है। इससे किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। चिकित्सक के परामर्श पर दवा का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें