फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर स्नान के बाद दान

Wed, 21 Jan 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रानुसार, माघ के महीने में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान एवं दान  का खास महत्व है। इस दिन स्नान-दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या का स्नान मंगलवार को सूर्योदय से शुरू होकर शाम साढ़े सात बजे तक चला। इस कारण दोपहर तक गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने मौन व्रत रहकर गंगा में स्नान करने के बाद गरीबों को दान दिया। जो लोग गंगा स्नान करने नहीं जा सके, उन्होंने घर पर ही सुबह स्नान कर पूजा अर्चन किया। गोपीगंज के रामपुर गंगा घाट एवं सीतामढ़ी गंगा घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं दूसरी ओर सेमराधनाथ धाम में कल्पवास कर रहे श्रद्धालु भी प्रात:काल उठकर गंगा घाट पर पहुंचे तथा मौन व्रत रहकर स्नान किया। आचार्य कृपाशंकर दूबे ने बताया कि माघ माह में प्रयाग में गंगा स्नान विशेष फलदायी रहता है। मौनी अमावस्या पर सूर्य एवं चंद्रमा मकर राशि पर बैठते हैं, जिससे विशेष योग बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें