फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पति से विवाद के बाद फंदे पर झूलकर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
कौलापुर में विवाहिता की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज के कौलापुर निवासी ओमप्रकाश माली की पत्नी नीलम (25) ने बृहस्पतिवार की दोपहर में मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले मायके जाने की जिद के लिए पति-पत्नी में विवाद हुआ था। कौलापुर निवासी ओमप्रकाश पत्नी नीलम, तीन वर्षीय पुत्र कान्हा और मां आशा देवी के साथ रहते हैं। विवाहिता ने जिस मकान में आत्महत्या की है उसमें परिवार सात दिन पहले गांव के कच्चे मकान को छोड़कर नए मकान में रहने आया था। घटना के दिन मायके जाने की बात के लिए पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। तभी नीलम अपने बेटे कान्हा को किसी बात पर मारने लगी। इस दौरान उसके होंठ में चोट लग गई। बच्चे का इलाज कराने के लिए ओमप्रकाश और उनकी मां आशा देवी उसे लेकर अस्पताल चले गए। घर पर माला-फूल देने के लिए आया एक व्यक्ति दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने निर्माणाधीन मकान के बिना प्लास्टर वाले हिस्से में बने छेद से झांककर देखा, तो नीलम फंदे से लटकी दिखाई दी। इसके बाद उसने तुरंत ओमप्रकाश को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ प्रभात राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें