फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ईवीएम हटाने को लेकर मुखर हुए अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ईवीएम हटाओ सयुक्त मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ईवीएम को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इसे हटाने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था भारत की रीढ़ है। भारतीय संविधान ने इस व्यवस्था को अपनाया है। इसे निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। आरोप लगाया कि चुनावों में ईवीएम के माध्यम से लोकतंत्र को चोट पहुंचाया जा रहा है। इसलिए इसे हटाया जाना बहुत जरूरी है। बताया कि प्रबुद्धवर्ग हमेशा इसके खिलाफ रहेगा। मांग की कि आने वाले चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए ईवीएम को हटाया जाए। इस दौरान आनंद प्रजापति, विनोद यादव, रमाशंकर यादव, सुरेश सिंह, सुभाष यादव, राजबलि आदि रहे।

नाजमा का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें