फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
डिबाए अध्यक्ष पर मुकदमें को लेकर विरोध जताते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को वन विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बार अध्यक्ष समेत अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। कहा कि ऐसा न होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने बताया कि एक माह से वन विभाग की देखरेख में रही गुलाबी हथिनी को न्यायिक अधिकारियों के आदेश पर संरक्षण के लिए मथुरा भेज दिया गया है। वन विभाग की ओर से बलभद्रपुर से जिस हाथी का लाया गया वह नर नहीं मादा थी। 10 से 12 तिथियों में हुई सुनवाई के बाद गुलाबी हथिनी मथुरा संरक्षण केंद्र चली गई। इसी मामले को लेकर दो दिन पूर्व अधिवक्ता वन विभाग कार्यालय गए थे। विभाग ने अधिवक्ताओं की बात न सुनकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत कर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस भी मामले की जांच न कर वनविभाग के इशारे पर कार्रवाई की है। निष्पक्ष जांच कराकर अधिवक्ताओं पर हुए फर्जी मुकदमे को वापस लेने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे वन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार आनंद, सुभाष यादव, मंगला शुक्ला, मनोज पांडेय, मजहर शकील, स्वामीनाथ मिश्रा, हंसाराम शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें