फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने वाले युवक का चालान, मोबाइल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गिराई में रविवार को जियो टैग के नाम पर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से सुविधा शुल्क मांग रहे युवक का सोमवार को पुलिस ने चालान कर दिया, हालांकि उसके मोबाइल को जब्त किया। सिमकार्ड और जियो टैग की आईडी किसी दूसरे के नाम होने से जब्त मोबाइल को छुड़ाने के लिए सफेदपोश देर शाम तक थाने का चक्कर लगाते रहे। जिले के सात नगर निकायों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत छतविहीन लोगों को आवास मुहैया कराया जाता है। इसके लिए तीन चरणों में लाभार्थी को ढाई लाख की रकम दी जाती है। इस दौरान लाभार्थी के सत्यापन, पहली किस्त की जांच आदि के लिए सर्वेयर लगाए गए हैं। रविवार को गिराईं में एक युवक को नागरिकों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप था कि वह जियो टैग के नाम पर प्रति आवास एक हजार रुपये गूगल पे करने की बात कही थी। पुलिस ने उक्त युवक को थाने पर बिठाए रखी। पकड़े गए युवक के पास सिमकार्ड और नगरीय अभिरण की ओर से जियो टैग करने वाले किस कर्मचारी के नाम आईडी जारी है उसे विभागीय अधिकारी बताने को तैयार नहीं हुए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि युवक का चालान कर मोबाइल जब्त किया गया है। एक-दो दिन में जांच भी शुरु की जाएगी। वहीं दूसरी ओर उक्त युवक को छुड़ाने और मोबाइल हासिल करने के लिए कुछ सफेदपोश कोतवाली के आसपास मड़राते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें