फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लापरवाही में एडीओ निलंबित...कोटेदार की होगी जांच, डीएम ने सरकारी योजनाओं की जानी हकीकत

Fri, 14 Nov 2025 10:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

ज्ञानपुर में आयोजित ग्राम चाैपाल में जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की योजनाओं पर खास ध्यान दिया जाए। 
विज्ञापन
ग्राम चाैपाल में ग्रामीणों से बातचीत करते नोडल अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: जिले के छह ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। नामित नोडल अफसरों ने जनता की समस्याएं सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। ज्ञानपुर ब्लॉक के देवाजीतपुर गांव में आयोजित चौपाल का डीएम शैलेष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही अफसरों में खलबली मच गई। काम के प्रति लापरवाही में एडीओ को निलंबित कर दिया, जबकि कोटे की दुकान का जांच का निर्देश दिया।

विज्ञापन


चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों से योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली। ग्राम विकास अधिकारी चंद्रशेखर से जब डीएम ने वोटर डुप्लीकेट वेरिफिकेशन, जॉबकार्ड, पीएम आवास योजना, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान की सूची का गूगल शीट सत्यापन, मनरेगा श्रमिकों की संख्या एवं अन्य चल रही गतिविधियों की स्थिति पूछी तो वह सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। 

कार्यों में शिथिलता, लापरवाही एवं योजनाओं के प्रति उदासीनता देखकर डीएम ने तत्काल प्रभाव से ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। अधिकारियों से कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी नियमित रूप से गांवों में भ्रमण करें एवं योजनाओं के लाभार्थियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश

डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से गांव में पोषण वितरण, पोषण ट्रैकर की स्थिति, बच्चों के वजन, गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। आशा कार्यकर्ता से डीएम ने एएनसी, टीकाकरण, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात सेवाओं संबंधी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखने के निर्देश दिए। 

चौपाल के बाद डीएम ने ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों में जाकर समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि गांव की गलियों में नालियां बीचों-बीच होने के बावजूद कई स्थानों पर चोक थीं। नाली से निकला मलबा सड़क पर ही फेंका गया था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था और जलजमाव एवं गंदगी की समस्या बनी हुई थी। जिस पर नाराजगी जताते हुए सफाई का निर्देश दिया। 

ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव के कोटेदार राशन वितरण में हीलाहवाली, निर्धारित समय पर राशन न देना, मनमानी जैसी समस्याओं की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह को जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करना है। इस मौके पर डीडीओ ज्ञान प्रकाश, बीडीओ आलोक कुमार, सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें