फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत डीघ को मिली जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के चकमांधाता गांव की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी की जांच एडीओ पंचायत करेंगे। मंगलवार को तीसरी बार शिकायत करने जिला मुख्यालय पहुंचे भरत कुमार पांडेय की मांग पर डीएम आर्यका अखौरी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन

भरत कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि बीएलओ और लेखपाल की लापरवाही से ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मकान नंबर 274 से 325, वार्ड 14-15 में सभी मतदाताओं के नाम अंतिम प्रकाशन में मतदाता सूची में शामिल नहीं कराए गए। जबकि पूर्व के चुनाव में मतदाताओं ने मतदान किया था, लेेकिन इस बार उन्हें वंचित होना पड़ सकता है। शिकायती पत्र में उन्होंने चेतावनी दी कि छूटे मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए तो मंडलायुक्त से गुहार लगाई जाएगी। उधर, शिकायत के मद्देनजर डीएम ने एडीओ पंचायत को मतदाता सूूची में गड़बड़ी की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें