ज्ञानपुर। गेहूं खरीद के नोडल एवं अपर आयुक्त खाद्य राजीव मिश्रा शुक्रवार को जिले में पहुंचे। पांच गेहूं क्रय केंद्रों में जाकर खरीद की हकीकत देखी। प्रगति सही न होने पर केंद्र प्रभारियों को सुधार का निर्देश देते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं की खरीद की जाए।
जिले में एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हुई है। 49 क्रय केंद्रों पर 49 हजार 500 टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया है लेकिन अब तक आठ सौ टन ही खरीद हो सकी है। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे अपर आयुक्त खाद्य राजीव मिश्रा डीघ के नवधन और दरवांसी खरीद केंद्र पर पहुंचे और खरीद का हाल जाना। उन्होंने मंडी समिति गोपीगंज में स्थित तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उम्मीद केे हिसाब से खरीद नहीं होने पर प्रभारियों से कहा कि वे गांव-गांव जाकर किसानों से मिले और खरीद को बढ़ाएं। इसके बाद वह अवैध भंंडारण की जांच के लिए सिंहपुर और गोसाईं बाजार के दो आढ़तियों की जांच की। सिंहपुर में मात्र 30 से 35 बोरियां और गोसाईं बाजार में 700 बोरी गेेहूं मिला। संचालकों की तरफ से सभी प्रपत्र प्रस्तुत किया गया।