ज्ञानपुर। मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीडीओ यशंवत कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोषण अभियान की जनपद स्तरीय पोषण कन्वर्जेन्स बैठक हुई। सीडीओ पोषण अभियान को लेकर बिंदुबार समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया कि पोषण टैकर ऐप पर डाटा फीडिंग ऐप पर लापरवाही न बरतें, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराए पर जोर दिया।
कहा कि जिले के विकास व स्वस्थ्य समाज के लिए बच्चों का स्वस्थ्य होना बहुत जरुरी है। गांवों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जाए। इसके लिए तीन माह और छह माह से तीन साल तक के बच्चों के पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चों के वजन की फीडिंग की जाए। कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चों के वजन फीडिंग का कार्य तेजी से करें। अधिकारी समय-समय पर इसकी मॉनिटिरिंग करते रहें। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर बच्चों के वजन का परीक्षण भी किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा आदि मौजूद रहीं।