फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बस स्टैंड, आटो व टैक्सी स्टैंड पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला मुख्यालय सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई। डीएम ने कहा कि जहां भी अतिक्रमण है उसे चिह्नित करें। एसपी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों एवं चौराहों पर प्रात: 8 बजे से रात 08 बजे तक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना है। मॉल, सिनेमा ,हाल, रेस्टोरेंट में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए ब्लैक स्पॉट स्थल चयनित करके विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी नगर निकायों में यातायात सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं। अवैध पार्किग व सार्वजनिक स्थलों एवं नगरीय सड़कों पर अतिक्रमण को हटाकर उसे लाल रंग से चिह्नित किया जाए। स्ट्रीट वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाए। औराई। आदेश के पहले ही दिन सड़क सुरक्षा अभियान की पोल खुल गई, जहां औराई चौराहे पर दिनभर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही, वहीं जाम से लोगों केेेेे निजात दिलाने के लिए दिन भर पुलिस के जवान जद्दोजहद करते रहे। स्थानीय पप्रशासन हाईवे की सर्विस लेन और मुख्य सड़क पर जगह-जगह खड़े डग्गामार वाहन और अवैध स्थानों व सर्विस लेन पर से वाहनों को हटवाए तो जाम से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें