फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खराब रैंकिंग पर 10 अफसरों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग मिलने पर मंडलायुक्त डाॅ मुथुकुमार स्वामी बी. ने 10 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही उन्होंने सहायक पर्यटन अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सोमवार को कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड वाले विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, कर एवं करेत्तर, राजस्व वसूली तथा वादों के निस्तारण में हुई प्रगति की समीक्षा की। खराब प्रगति पर उन्होंने विद्युत निगम के मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता और दो के अधिशासी अभियंताओं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मिर्जापुर तथा भदोही, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, उपायुक्त उद्योग मिर्जापुर और भदोही, उप निदेशक समाज कल्याण एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी भदोही को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। मंडल के सभी तीन जिलों के विद्युत निगम, स्वास्थ्य तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्य प्रणाली में बार-बार चेतावनी के बाद भी कोई सुधार नहीं दिखने पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने अपर आयुक्त स्वास्थ्य और उप निदेशक बेसिक शिक्षा को भी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। भदोही से बभनौटी मार्ग एवं मड़िहान से राबर्ट्सगंज मार्ग के अलावा आयुक्त कार्यालय सामने सड़क क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा विभाग के तीनों अधिशासी अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब मरम्मत कराने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन


बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन, सोनभद्र चन्द्र विजय सिंह, भदोही गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनंदन, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक भदोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें