भदोही। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाम संख्या दो के टैक्सी स्टैंड के समीप सोमवार को दोपहर गंभीर अवस्था में मिले 65 वर्षीय वृद्ध की राजकीय एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर शाम तक वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। रेलवे पुलिस के अनुसार वृद्ध के शरीर पर एकमात्र गमछा था। जिससे प्रतीत होता है कि वह कोई भिक्षक रहा होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीआरपी चौकी इंचार्ज वीके सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो के टैक्सी स्टैंड है पास वृद्ध मरणासन्न हाल में मिला था। कुछ लोगों से सूचना मिलने पर उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां से सूचना मिली कि उसने दम तोड़ दिया। सभासद दानिश सिद्दीकी, रेहान हाशमी आदि शोसल मीडिया के माध्यम से मृतक की शिनाख्त कराने मे लगे थे लेकिन सफलता नहीं मिली थी।