फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी में गाजी मियां दरगाह स्थित तालाब में शनिवार को दोपहर 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। उसके साथ दो और युवक नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि तालाब के बीचों बीच जब वह डूबने लगा तो बाकी दोनों दोस्त भाग खड़े हुए। युवक के डूबने की खबर से बाजार सरदार खां निवासी मृतक के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाजार सरदार खां निवासी जमाल का पुत्र अजमल काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में बीकाम द्वितीय वर्ष का छात्र है। कहीं कोचिंग में भी पढ़ने जाता है। घर वालों के अनुसार उन्हें नहीं पता कि वह मर्यादपट्टी तालाब में नहाने गया है। वे यही समझ रहे थे कि कोचिंग करने गया होगा। इस बीच दोपहर 2 बजे छात्र के डूबने की सूचना पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
लोगों ने बताया कि उसके साथ दो और लड़के थे। जब वह डूबने लगा तो बाकी दोनो लड़के भाग गए। लोगों ने बताया कि उस समय तालाब में और युवक नहा रहे थे जिसमे से एक ने बचाने की कोशिश की लेकिन मृतक ने उसे जोर से पकड़ लिया, जिससे खुद को छुड़ा कर वह तालाब से बाहर भाग आया। बाद में कुछ साहसी युवकों ने उसका शव बाहर निकाल कर राजकीय एमबीएस अस्पताल लेकर आए जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान बेटे की मौत से जमाल के घर कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि चार बेटों मे सबसे छोटा था। पढ़ाई की जेहनियत थी। हम सब उम्मीद लगाए बैठे थे कि कहीं अच्छी सी जाब लग जाएगी तो हम लोगों के लिए सहारा बन जाएगा। परिवार पर इतनी बड़ी विपत्ति आने पर उनके घर देर रात तक तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें