गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का उत्पीड़न करने वाले आरोपी को शनिवार को दोपहर उसके घर स्टेशन रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार को गोपीगंज कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने गोपीगंज थाना में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी का एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर प्रेम प्रसंग के बहाने उसकी कई अश्लील फोटो वीडियो बना लिया। इसके बाद उसकी बेटी को अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर मुस्लिम युवक उसको वायरल करने की धमकी देकर टार्चर करने लगा। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक उनकी बेटी से धन उगाही और इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाने लगा। लड़की के पिता की तहरीर और लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने गोपीगंज नगर के आतिफ पुत्र दिलदार निवासी स्टेशन रोड के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।