लेखपालों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को लेकर शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों के लेखपालों ने तहसील में प्रदर्शन किया।
ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील के लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लेखपालों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद की जाए।
वक्ताओं ने कासिमाबाद तहसील के लेखपाल के खिलाफ हुई कार्रवाई को फर्जी बताते हुए राजस्व कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसी तरह अन्य जनपदों में साजिश के तहत लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को फंसाया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों को 17 सूत्रीय मांगाें का पत्रक सौंपे। ज्ञानपुर तहसील में जिला मंत्री अनुराग चौधरी ने कहा कि लेखपालों की सभी समस्याएं सुनी जा रही हैं।