भदोही। रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ मारपीट तथा पत्रावलियों को क्षति पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने तहसील के पूरे दरियाव ग्राम के लेखपाल ब्रिजेश यादव को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद निलंबित लेखपाल को रजिस्टार कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। प्रकरण की जांच तहसीलदार को सौंप कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। शुक्रवार को एसडीएम ने बताया कि गत 4 सितंबर को रजिस्ट्रार कानूनगो शिव भोला मिश्रा द्वारा लेखपाल ब्रिजेश यादव से विभागीय रिपोर्ट मांगे जाने पर उन्होंने कानूनगो के साथ न केवल मारपीट की थी बल्कि सरकारी पत्रावली व परवाना फाड़ दिया गया था। मामले में रजिस्टार कानून गो ने राजकीय अस्पताल महाराजा बलवंत सिंह में मेडिकल मुआयना के बाद पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया था। बताया कि प्रकरण की जांच के बाद स्पष्ट होता है कि लेखपाल द्वारा उप्र राज्य कर्मचारी आंचरण नियमावली का उल्लंघन किया है। तथा दायित्यों के निर्वहन में कमी की थी। जो सरकारी नियमों की अवहेलना है। ऐसे में शुक्रवार को उन्होंने विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। प्रकरण की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जो एक सप्ताह में आख्या देंगे।