राजस्व लेखपाल भर्ती का परिणाम सोमवार को देर शाम जारी कर दिया गया। सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी के 261 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। सभी वर्गों में सुरेंद्र कुमार पाल ने साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के अंको के आधार पर जिले में टाप किया। दूसरे नंबर पर अमर सिंह कुशवाहा रहे।
राजस्व लेखपालों की कमी को देखते हुए शासन स्तर से प्रदेश भर में करीब एक साल पूर्व आवेदन मांगा गया था। जनवरी माह में परीक्षा होने के बाद फरवरी महीने में जिला मुख्यालय पर दो कमेटियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। करीब दो माह के इंतजार के बाद सोमवार को देर शाम चयन समिति लेखपाल भर्ती ने रिजल्ट की घोषणा कर दी। इसमें सामान्य वर्ग के 132, ओबीसी के 71, एससी के 53 और अनुसूचित जनजाति के पांच अभ्यर्थियों का चयन लेखपाल पद के लिए किया गया। चयन समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की ओर से यह सूची जारी की गई।