उपभोक्ता द्वारा खाता को बंद किए जाने के लिए पत्र दिए जाने के बाद भी बैंक की ओर से खाताधारक के खातें को चालू रखा गया। जिसके कारण खाताधारक पर लगभग साढ़े 22 हजार रुपये का अतिरिक्त चार्ज बढ़ गया। खाताधारक ने इसकी शिकायत एलडीएम से की।
सुजातपुर निवासी दीपक की फर्म का खाता गोपीगंज पड़ाव के इंडसाइंड बैंक में हैं। बताया कि उन्होंने एक साल पहले खाते को बंद करने के लिए पत्र दिया था। उसके बाद भी बैंक द्वारा उनके खाते को बंद नहीं किया गया। एक साल बीतने के बाद बैंक ने उन्हें नॉन मेंटेनेंस चार्ज जमा करने का नोटिस दिया।
उन्होंने इसकी शिकायत बैंक के डिप्टी मैनेजर अविनाश कुशवाहा से की। बताया कि पूर्व में जो आपने सूचना दी थी, उससे आपका खाता बंद नहीं हो पाया। ऐसे उपभोक्ता को नॉन मेंटेनेंस चार्ज जमा करना पड़ेगा। इसके बाद ही बैंक खाता बंद हो सकेगा। खाताधारक ने इसकी शिकायत एलडीएम से करने की बात कही।