फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कठौता मोड़ राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम ट्रक से कुचल कर भूलना देवी (32) पत्नी राजेश विश्वकर्मा निवासी अछवर-मवैया की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जुटी भीड़ से काफी देर तक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा पत्नी भुलना देवी और तीन वर्ष के एक बच्चे को बाइक पर बैठाकर गोपीगंज दवा लेने आ रहे थे। उक्त स्थान पर पहुंचते ही वाहनों की जमघट देखकर किनारे रुक गए। उसी दौरान आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे भूलना देवी बाइक से गिर पड़ी और ट्रक ने कुचल दिया। मृतका चार बच्चों की मां भी बताई गई है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें