डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने शनिवार को नारेपार उपरवार में निर्माणाधीन वृहद गो-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि काम में तेजी लाएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।
डीएम को पशुपालन विभाग ने बताया कि वृहद गो-संरक्षण केंद्र परियोजना को 21 मार्च 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई थी। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 160.12 लाख रुपये है। 26 जून 2026 को द्वितीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है। अब तक चार कैटल शेड में प्लास्टर एवं मेजर कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि फर्श निर्माण का कार्य प्रगति पर है। भूसा-गोदाम में प्लास्टर, फर्श एवं शेड का कार्य पूरा हो चुका है। डीएम ने लंबित कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मानक एवं गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।