फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय घरांव का निरीक्षण किया। इस दौरान पठन-पाठन से लेकर सफाई का अवलोकन किया। सहायक अध्यापक शीलू गुप्ता बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित मिलीं। उनका अनुपस्थित तिथि का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। स्कूल में नामांकित 122 बच्चों में 95 उपस्थित पाए गए। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि एमडीएम मीनू के अनुसार ही बनाया जाए। इसके बाद विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का हाल जाना। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी देवी अनुपस्थित मिलीं। नामांकित 40 बच्चों के सापेक्ष मात्र नौ बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें