फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित 13 प्रधानाचार्यों का काटा वेतन

Thu, 14 May 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने बैठक में अनुपस्थित 13 प्रधानाचार्यों का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार में सुबह 11 बजे अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें स्कूलों में शिक्षकों के देर से पहुंचने, बच्चों की कम संख्या को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों का अभिलेख चयन बोर्ड भेजने के लिए मांगा गया। नए शिक्षा सत्र में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए अभी से तैयारी करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


 डीआईओएस डा. ओम प्रकाश गुप्ता ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर 13 प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। कहा कि यह अनुशासन की सीमा से परे है। इसी तरह डीआईओएस सभागार में दोपहर दो बजे राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई।
विज्ञापन


 डीआईओएस ने छात्र संख्या बेहतर करने सहित अन्य स्थितियां बेहतर करने का निर्देश दिया। बैठक में इंद्रमणि मिश्रा, ज्ञानेंद्र तिवारी सहित कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें