फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित एएनएम का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर किया गया। जिसमें 916 ने जांच कराकर दवाएं ली। सीएमओ डॉ संतोष कुमार चक ने लालानगर और डेरवा पीएचसी का निरीक्षण किया। जहां एक एएनएम अनुपस्थित मिली। जिसका एक दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही अधीक्षक को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाला नगर का निरीक्षण किया, जहां एक एएनएम कुसुम देवी अनुपस्थित मिलीं, उनका वेतन रोक दिया गया है, वहां के फार्मासिस्ट शिव शरण को सख्त निर्देश दिया गया कि अनुपस्थित एएनम का स्पष्टीकरण अधीक्षक को सौंपा जाए। उसके साथ परिसर में विशेष साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। स्ट्रेचर पर गद्दे नहीं लगे थे, जिसे तत्काल लगवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें