फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित पांच अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति 

Sun, 24 Apr 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
पंचायत दिवस पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में बाएं से प्रथम सांसद विरेंद्र सिंह, दूसरे स्थान पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें मिल जुलकर गांव के विकास पर जोर दिया गया। अनुपस्थित पांच अधिकारियों के खिलाफ जिला पंचायत सदस्यों ने कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा। 
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जनता के हित की चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कृषि विभाग, शिक्षा, विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों से सरकारी योजनाओं के बारे में बातचीत की। कहा कि जरूरतमंदो तक लाभ समय से पहुचाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास होगा। आपसी मतभेद भुलाकर विकास पर जोर देने की जरूरत है। सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम, नहर, सिंचाई, पीएमजीएसवाई समेत पाचं अफसरों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई गई।

सर्व सम्मति से अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई और डीएम को पत्र लिखा गया। बैठक में सपा जिला महासचिव राजितराम यादव, अपर मुख्य अधिकारी आरबी मिश्र, डीपीआरओ रामआसरे दूबे, बीएसए सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जिपं सदस्य दीवाकर शुक्ल, विनय उपाध्याय, पीडी संत कुमार, प्रदीप सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. आरके मौर्य समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें