फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभोली में बीडीसी के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज

Thu, 15 Oct 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 पहले दिन अभोली विकास खंड में एक प्रत्याशी की उम्र कम होने से पर्चा खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच का आखिरी दिन होगा। इसके बाद अंतिम चरण के चुनाव में दोनों ब्लाकों के जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद निरस्त किए गए परचों की जानकारी नहीं दी गई।
जिला पंचायत के डीघ और अभोली ब्लाक के सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि दोनों ब्लाक के सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों का अवलोकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को जांच के बाद वैध और अवैध नामांकन पत्रों को घोषित किया जाएगा। उधर, डीघ विकास खंड कार्यालय पर नौ अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चो की जांच की गई। लेकिन, सभी 448 पर्चे वैध मिले। जबकि अभोली ब्लाक  में पहले दिन दाखिल 265 पर्चों की जांच की गई। इसमें एक प्रत्याशी की उम्र कम होने पर खारिज कर दिया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें