फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा ने डूब रहे दो युवकों को आपदा मित्रों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। स्थानीय गंगा घाट पर रविवार दोपहर में गंगा स्नान करते समय दो युवक डूबने लगे। घाट पर मौजूद आपदा आपदा मित्र अरविंद वर्मा, अर्जुन वर्मा, बलिराम और लवकुश निषाद ने गंगा में छलांग लगाकर दोनों युवकों को बचा लिया। प्रयागराज के हंडिया कोतवाली के जगदीशपुर धोबहा आकाश चौरसिया अपने साथी विवेक (20) के साथ सीतामढ़ी आया था। दोपहर में दोनों घाट पर पहुंचे और गंगा में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। घाट पर मौजूद आपदा मित्रों ने युवकों को डूबते देखा तो तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने युवकों को बांस की लग्गी का सहारा देकर उन्हें पानी से बाहर निकाला। जिससे दोनों युवक बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें