ज्ञानपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज की घटना को लेकर रविवार को ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। पत्रक में कहा कि योगी सरकार में अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। प्रदेश भर में जातीय और धार्मिक हिंसा बढ़ गई है। पुलिस जाति देखकर कार्रवाई करती है। प्रयागराज में दलित दंपति और उसे दो बच्चों की हत्या इसका उदाहरण है। ऐसे परिवारों को न्याय दिलाया जाए और आरोपियों को फांसी की सजा मिले। प्रदर्शन करने वालों में संदीप, अरविंद सरोज, प्रदप मौर्य, फैजल अंसारी, विनोद सेठ, इजहार अहमद, पप्पू सेठ, विकास, अक्षय, नसीम, शिवशंकर ठठेर आदि रहे।