फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ आप का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरकार की नीतियां स्पष्ट न होने से रेलवे से लेकर आम लोगों की जरूरत के सामानों के दाम मनमानी ढंग से बढ़ रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जिला सचिव कृष्ण देव मिश्रा के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पिछले कुछ महीने में रेलवे के यात्री किराए और माल भाड़े में बेतहाशा बढ़ोतरी किया है।

आजादी के बाद पहली बार यात्री सुविधा बढ़ाए बिना ही 14.5 फीसदी से 16.5 फीसदी तक बढ़ोत्तरी कर दी गई। केंद्र सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों को दर किनार कर इंडियन रेलवे को तेल सप्लाई करने के लिए अंबानी की कंपनी को आगे ला रही है।
विज्ञापन


 सरकार की गलतियों का खामियाजा आम आदमी को उठाना पड़ रहा है। एक वेटिंग सामान्य टिकट को कैंसिल कराने के लिए आम आदमी का 100 रुपये काट लिया जाता है तत्काल वेटिंग की बात आम आदमी के बस में नहीं है। आप नेताओं ने रेलवे में सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ यात्री किराया और माल भाड़ा कम करने की मांग की।

 रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार गुप्ता, अमरेश कुमार गौतम, सुरेश कुमार यादव, हरिशंकर पाल, राजेेश कुमार जायसवाल, विपुल कुमार दूबे, सचिन कुमार यादव, अजय कुमार बिंद, सीएम शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें