फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना सामान बेचे तो जमा करना होगा आधार कार्ड की फोटो कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सराफा व्यापारियों के साथ चौकी में बैठक कर सुरक्षा संबंधित रणनीति तैयार की। प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा ने कहा कि आए दिन बढ़ रही चोरी, छिनैती की घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए सहयोग जरुरी है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पुराने सामान बेचने आने वालों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी व्यापारी हरहालत में जमा कराए। इससे अन्य क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं को राजफाश करने, संदिग्ध चेहरों की पहचान होने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिन भर दुकानदारी करने के बाद व्यापारी वर्ग यह मान लेता है कि उनके प्रतिष्ठान पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन रात में होने वाली घटनाएं बड़ा नुकसान का कारक बनती हैं। सोमवार की रात लखनो-मुख्यालय मार्ग तिराहा स्थित एक प्रतिष्ठान संचालक के साथ हुई घटना बड़ी लापरवाही प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने से न चूकें। छोटी चौमुहानी से बड़ा चौराहा तक पुलिस तैनात होकर प्रतिष्ठानों के सामने होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सामान और व्यक्ति के संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचना दी जाए। इस मौके पर बृजलाल सेठ, रामरक्षा सेठ, अंकित सोनी, शिवशंकर सेठ, अमित सेठ, किशन सेठ, वैभव, दिनेश मोदनवाल, जितेंद्र गुप्ता, रत्नेश, बाबूराव, उत्तम समेत बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें