फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीडब्ल्यूडी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग का अधिकारी बताकर आजमगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक से विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। भदोही मुल्लातालाब निवासी पीड़ित तनवीर मुकर्रम ने कोतवाली में सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस आजमगढ़ निवासी सत्यनारायण यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने बताया कि आजमगढ़ के पवई निवासी सत्यनारायण यादव ने खुद को लखनऊ में पीडब्ल्यूडी अधिकारी बताया था। उसने पीडब्ल्यूडी में तनवीर को चपरासी की नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके लिए उसने 5.30 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

तनवीर ने किस्तों में तीन लाख रुपये सत्यनारायण को दिए। इसमें 2.68 लाख बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। नौकरी न मिलने पर तनवीर ने अपने पैसे वापस मांगे। बताया कि सत्यनारायण ने 16 सितंबर 2025 को तीन लाख रुपये का एक चेक दिया।
यह चेक दो बार बैंक में जमा करने पर खाते में पर्याप्त धन न होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद तनवीर मुकर्रम ने जब अपने बाकी रुपये मांगे, तो 16 अप्रैल 2026 को सत्यनारायण ने फोन पर गाली-गलौज की।
विज्ञापन

उसने कहा कि रुपये वापस मिलेंगे जो करना हो कर ले। मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट न लिखे जाने पर तनवीर ने एसपी भदोही को रजिस्टर्ड डाक से सूचना भेजी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर भदोही कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें