कौलापुर। ज्ञानपुर कोतवाली के गोसाईपुर मंदिर के पास एक युवक पर युवती के साथ गाली-गलौच करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। सरई राजपुतानी निवासी गुड़िया मिश्रा का आरोप है कि वह मुख्यालय से कंम्प्यूटर पर फाइल तैयार कर अपने घर लौट रही थी। इसी बीच गोसाईपुर मंदिर के पास एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौच की। जब मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया कि वह उस लड़के को नहीं जानती, लेकिन देखने पर पहचान लेंगी। ज्ञानपुर प्रभारी निरीक्षक विश्वज्योति राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।