फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खाद की दुकान में 35 हजार एवं 12 चांदी के सिक्के चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड पर स्थित प्रदीप खाद बीज भंडार में शुक्रवार को चोरी हो गई। रात को चोरों ने कुंडी उखाड़ कर कैश बाक्स से 35 हजार नकद व 12 चांदी के सिक्के उठा ले गए। सूचना पर पीआरवी ने मौका-मुआयना किया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। जोगनिका निवासी प्रदीप सिंह की ज्ञानपुर रोड पर मकान में खाद बीज की दुकान हैं l शुक्रवार को देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान पर पहुंचे, तो दरवाजे की कूंडी टूटी मिली। पीड़ित ने बताया कि कैश बाक्स से 35 हजार नकद और 12 चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें