फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोस्तों के साथ घर से निकला युवक नहर किनारे घायल मिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी (भदोही)। थानाक्षेत्र के बरवां गांव में देर रात घर से निकला युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में नहर के किनारे मिला। परिजन उसे लेकर जब तक अस्पताल पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि उनका बेटा नशे का आदी नहीं है। उसे शराब के साथ जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। चौरी थानाक्षेत्र के बरवा गांव निवासी नन्हकू सरोज का 24 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सरोज पेंटर का काम करता है। पिता नन्हकू के अनुसार सोमवार की सुबह सुरहन गांव निवासी कोमल ने फोन कर उनके बेटे लक्ष्मण को बुलाया। बताया कि वहां से दोनों लठिया में सर्वेश मौर्या के घर पहुंचे। उनके बेटे ने बताया कि वे तीनों वाराणसी जा रहे हैं। बेटा देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता सताने लगी। इस बीच गांव के लोगों से सूचना मिली कि बरवा नहर के किनारे उनका बेटा घायल अवस्था में पड़ा है। घटना की जानकारी होते ही वे मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में पड़े लक्ष्मण को लेकर घर पहुंचे। वे उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा नशे का आदी नहीं था लेकिन उसके कपड़े और मुंह से शराब की महक आ रही थी। आरोप लगाया कि शराब के साथ जहरीला पदार्थ पिलाकर बेटे की हत्या की गई है। चौरी थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ पति की मौत से उनकी पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका तीन साल का बेटा कुल्लू और एक साल की बेटी रानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें