कोवताली के बाबूसराय के पास वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर कछवा से घर लौट रहा था।
नगर पंचायत घोसिया के राजापुर निवासी अजय उर्फ डॉक्टर (34) मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल से साली की बेटी की शादी में शामिल होने कछवा के थथरा गया था।
घर लौटते समय बाबूसराय के पास हाईवे के सर्विसलेन पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे एबुलेंस की मदद से औराई ट्राॅमा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले मोबाइल से परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई। पत्नी संजू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, अजय को तीन पुत्र हैं। अजय मुंबई की एक कंपनी में काम करता था। दो दिन पहले ही शादी के लिए घर आया था। संवाद