फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के समीप देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बारे में बताया जाता है कि नगर के अंजही मोहाल निवासी सूरज 27 वर्ष पुत्र मेवा लाल शर्मा तथा पश्चिम मोहल्ला निवासी सत्यम गोस्वामी 18 वर्ष पुत्र बौखल गोस्वामी बाइक से अपनी बहन के घर महाराजगंज किसी कार्य से गए थे। वापस लौटते समय लालानगर टोल प्लाजा के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलावस्था में पुलिस ने सूरज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आई जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। वही गंभीर रूप से घायल सत्यम गोस्वामी को उपचार के लिए औराई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ से जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें