फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जौनपुर के रामपुर क्षेत्र के महेवा गांव निवासी विशाल पटेल (25) की शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना भदोही के मोरवा पुल पर हुई। विशाल अपने दोस्त राहुल गुप्ता को घर छोड़कर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार दोनों भदोही के स्टेशन रोड स्थित एक लॉन में सगाई में शामिल होने आए थे। विशाल वापस जौनपुर जा रहा था। मोरवा पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने विशाल को टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें