फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की मौत, घर में मातम का माहौल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Thu, 31 Oct 2024 05:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाराणसी-प्रयागराज रेलमार्ग पर मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। 28 वर्षीय युवक मजूदरी का काम करता था और रेलवे लाइन के किनारे गया था संभावना जताई जा रही है अंधेरे के कारण उसे रास्ते का पता नहीं चला। मौत के बाद मृतक के घर में मातम है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की रात वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गोपीकगंज के अमवा माफी निवासी सलमान उर्फ कल्लू नट (28) मजदूरी कर जीवन यापन करता था। बुधवार की देर शाम वह पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी प्रयागराज रेल खंड पर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित गोपपुर रेलवे क्रासिंग की ओर गया था।

बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे के कारण उसे अंदाजा नहीं लग सका। इस बीच अचानक वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें