फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सोते समय सांप ने काटा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के अरबना गांव में रात में सोते समय सांप काटने से युवक की मौत हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां स्थिति खराब होने पर उसे लेकर वाराणसी के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अरबना गांव निवासी रोहित कुमार गौतम (18) घर में चारपाई पर सोया था। बताया जा रहा है कि रात के करीब एक बजे सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद तेज दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर नगर के ही निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया कि सांप ने काटा है। जिसके बाद परिजन उसे सुरियावां सीएचसी में न ले जाकर वाराणसी के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। रोहित कुमार गौतम सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां का छात्र है। वह चार भाई में तीसरे नंबर पर था। बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें