कौलापुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के कौलापुर गांव के पास बृहस्पतिवार को वंदेभारत ट्रेन से कटकर 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
बताया जाता है कि किशोरी शौच के लिए गई थी। ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन के चपेट में आ गई। कौलापुर गांव निवासी दिनेश गौतम की बेटी माला बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे शौच करने गई थी। घर लौटते समय रेलवे पटरी का क्रॉस कर रही थी कि वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका छह बहनों में चौथे नंबर पर थी। एक भाई है। पिता मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।