डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत हुई। सुरियावां ब्लॉक के महजूदा में सचिवालय में एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अवधेश कुमार उमर के नेतृत्व में हुए पौधरोपण में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। मौके पर जनार्दन पांडेय, मोहम्मद नसीम, बृजेश श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह भदोही ब्लॉक के चौरी मंडल में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने एक पेड़ नाम के नाम रोपित किया। वहीं सर्राेई में भाजपा की ओर से रविवार को बलिदान दिवस के सप्ताहिक अभियान में अलग-अलग स्थानों पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया। भदोही ग्रामीण मंडल के प्रजापतिपुर गांव में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने पौधरोपण किया।