फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के अमवा हरिजन बस्ती रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। रविवार की देर शाम वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही वाराणसी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन जैसे ही अमवा के हरिजन बस्ती पहुंची थी। इस दौरान एक लगभग 60 वर्षीय महिला ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पहचान न हो पाने पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अजय विक्रम ने बताया कि महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें