फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संदिग्ध खाते से एक करोड़ का लेनदेन, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञनपुर। जिले में एक संदिग्ध खाते से एक करोड़ से अधिक के लेनदेन के मामले में साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। साइबर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वित्त मंत्रालय के एफआईयू पोर्टल से मिले संदेहास्पद खाते के लेन-देन की जांच की गई। खाता सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक में खोला गया है। जो कोइरौना निवासी अंकेश सरोज के नाम है। पुलिस की जांच में उस नाम का व्यक्ति नहीं मिला है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सत्यापन में पता चला कि युवक गुजरात के सूरत में नौकरी करता है। उसका पता फ्रॉड प्रकरण के एक मामले में मिश्रापुर दुबेपुर प्रयागराज है। बताया कि दो साल पहले वह मुंबई गया था। उस दौरान जसविंदर नाम के व्यक्ति ने खाता खुलवाया था। उसके बाद गोपी निवासी चंदनपुर प्रतापगढ़ के खाते से जोड़ दिया था। बाद में दोनों को काम से निकाल दिया। खाते का डिटेल अपने पास रख लिया। 27 अप्रैल 2024 से 20 मई 2024 तक 11013298 रुपये जमा हुए। जबकि 11009852 रुपये निकाल भी लिए गए। इसी तरह फरजाना खातून निवासी पचभैया के बैंक खाते से भी वित्तीय फ्रॉड की जानकारी मिलने पर जांच की गई। कुलदीप नाम के व्यक्ति ने उक्त खाते को खुलवाया था। उक्त खाते में भी तीन शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कहा कि संबंधित बैंक खातों में फ्रॉड लेन-देन के मामले सही पाए गए हैं। प्रकरण में अज्ञात पर आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें