फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घर में अकेले मौजूद किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। कोतवाली रामचंद्रपुर गांव में सोमवार की शाम यश प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह (17) पुत्र संजय सिंह निवासी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेला था। उसके पिता व भाई बाहर रहते हैं। वहीं मां मिर्जापुर के खेलुआ सेमरा अपने मायके गई थी। रामचंद्रपुर निवासी संजय सिंह का 17 वर्षीय पुत्र यश प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह सोमवार को घर में अकेला था। मृतक के पिता और भाई परदेश में रहते हैं, जबकि मां मायके खेलुआ सेमरा गई थीं। इसी बीच शुभम ने अपने कमरे में फंदे से झूलकर जीवन समाप्त कर ली। देर शाम जब परिजन लौटे और दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में शुभम का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष सुरियावां अजीत कुमार श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी पाली हरिकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरियावां थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें