फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एम्स की तर्ज पर बनाया जाए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

विज्ञापन
सांसद डॉ विनोद बिंद।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कंधिया क्षेत्र में औद्योगिक विकास योजना के तहत अधिग्रहित भूमि पर एम्स की तर्ज पर आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के स्थापना की मांग की है। सांसद ने बुधवार को लोकसभा में नियत 377 के तहत यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

बताया कि जिले के कंधिया क्षेत्र में औद्योगिक विकास की योजना के तहत बड़े पैमाने पर भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन प्रस्तावित योजना अपेक्षित रूप से अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई है। 2002 से यह मामला लंबित है, ऐसे में इस जमीन पर एम्स की तर्ज पर एक आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की मांग की है।
सांसद ने कहा कि लंबे समय से उपरोक्त प्रस्तावित योजना अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिसकी वजह से कंधिया क्षेत्र की जो भूमि है, उसका उपयोग जनहित में अभी तक नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अगर अस्पताल बनता है तो भदोही, वाराणसी, जौनपुर समेत आसपास के जनपदों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगे। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि उन्होंने यह मामला नियम 377 के तहत संसद में उठाया है। कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतों को समझते हैं। जिसके लिए उन्होंने वहां पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें