भदोही। नगर में मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी का जश्न उत्साह और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। जश्न का आलम यह रहा कि दो दिन पहले मुस्लिम मोहल्लों और गलियों में भव्य सजावट की गई थी। मंगलवार को कई तंजीमों ने जुलूस निकाल कर पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ल. के जन्मदिवस मनाया गया। खास बात यह रही कि विभिन्न मार्गों पर कैंप लगाकर लोगों को शरबत पिलाने के साथ-साथ मिष्ठान्न, फल आदि का वितरण किया गया।
भदोही शहर में सुबह से ही जुलूस निकाले जाने की तैयारी शुरू हो गई थी। अलग-अलग मोहल्लों से युवकों ने जुलूस निकाले। मर्यादपट्टी मार्ग और मेन रोड पर भारी जुलूस के चलते मार्ग पर लगभग तीन घंटे तक जनसैलाब उमड़ा रहा। कई संगठनों के जुलूस निकालने से शाम तक मेन रोड, चौरी रोड, स्टेशन रोड, पीरखांपुर रोड, काजियाना, जमुंद, बाजार सरदार खां आदि के सड़कों पर मोहम्मद सल्ल. की आमद पर खुशी का इजहार किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने हाथ में झंडे और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नारे वाले बैनर लेकर चल रहे थे। सबसे बड़ा जुलूस मर्यादपट्टी मदरसा शमसिया तेगिया से प्रिंसिपल मौ.फैसल अशरफी के नेतृत्व में निकला। जुलूस में नूरैन खान, खुर्शीद खान, बाबा खान, फारुक खान और जालिम अशरफी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। दावत-ए-इस्लामी की ओर से भी जुलूस निकाला गया। जिसमें गुलाब फरीद हबीब, अब्दुल कादिर, कबीर, मकसूद, हबीब, आदिल, राशिद बेग हबीब, अमननूर अत्तारी रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
वहिदानगर के कटरा बाजार में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही मस्जिद और घरों में चिरागां किया गया। जुलूस कटरा मस्जिद से दोपहर बाद शुरू हुआ, जो कटरा बाजार में घुमाया गया। इस दौरान शिव सागर गुप्ता, संतोष केसरवानी, राममिलन तिवारी, शिवम केसरवानी आदि रहे। सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार बड़े ही जोशो-खरोश धूमधाम से मनाया गया। संचालन पूर्व सभासद शफीक अंसारी ने किया।
मौके पर प्रिंस सिंह, अध्यक्ष विनय चौरसिया, अर्सलान अंसारी, इब्राहिम शोएब, बबलू रहीस आदि रहे। खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार जुलूस पुलिस चौकी से चलकर मुख्य बाजार सब्जी मंडी बगीचा मोहल्ला पोखरा पर होते हुए पुनः बरतर पुलिस चौकी के पास आकर समाप्त हुआ। मौके पर हबीब खान, अलाउद्दीन, मंसूरी राजू आदि रहे। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार अंजुमन कमेटी महराजगंज द्वारा बारावफात का जुलूस निकाला गया। जिसमें नौशाद अहमद, असगर अली आदि रहे। घोसिया प्रतिनिधि के अनुसार रबी उल अव्वल के मुबारक महीने के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान हाफिज सलाहुद्दीन, मौलाना तनवीरुद्दीन, रियाज अहमद बरकाती और मौलाना अली हुसैन आदि रहे। अभोली प्रतिनिधि के अनुसार जुलूस सदलूबीर बाजार में निकला जुलूस छनौरा डीह और छोरा बाजार नयापुर तक पहुंचा।