फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में चार स्थानों पर बनेगा स्थायी हेलिपैड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के हर ब्लॉक में एक-एक स्थायी हेलिपैड बनाया जाएगा, ताकि आपातकालीन स्थितियों व वीआईपी मूवमेंट में उनका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

शासन से निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर चार ब्लॉकों में जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसमें सीतामढ़ी समेत चार जगह चयनित हो गए हैं। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा।
जिले में मौजूदा समय पुलिस लाइन में स्थाई हेलिपैड हैं। अब तक वीआइपी दौरों के समय अस्थायी हेलिपैड बनाए जाते हैं। इसमें समय और धन बर्बाद होता है।
स्थायी बनने से समस्या का समाधान हो जाएगा। साल में पांच से सात बार वीआईपी मूवमेंट होते हैं। चुनाव के दौरान वीआईपी मूवमेंट की संख्या बढ़ जाती है। इनके लिए अस्थायी हेलिपैड बनाए जाते हैं। स्थायी हेलिपैड बनाए जाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

सरकार की नई नीति के तहत इसका निर्माण होगा। योजना का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन, चिकित्सा आपात स्थितियों और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य वीआईपी आगमन को सुगम बनाना है।
विज्ञापन

जिले में डीघ ब्लॉक के सीतामढ़ी, भदोही के भिखारीपुर, औराई के काशिराज इंटर कॉलेज और ज्ञानपुर के सरपतहां में हेलिपैड बनाए जाएंगे। जल्द ही इसका स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होने पर निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें